हिंदी योगी

what is amway india

Amway क्या है ? जानिए दुनियाँ की सबसे बड़ी डायरेक्ट सेलिंग कंपनी के बारे में।

Amway क्या है :डायरेक्ट सेलिंग कंपनियों ने आज लाखो लोगो की जिंदगी बदली है।  कई लखपति, कई करोड़पति बनाए है।  उन्ही कम्पनियों में से एक है Amway। 


इस ब्लॉग पोस्ट में हम जानेंगे Amway क्या है ?

Amway India क्या है ? Amway से जुड़ने के क्या फायदे है? और Amway के साथ काम कर आप कैसे लाखो रुपये महीने के कमा सकते है ?

Amway क्या है ?

Amway विश्व की सबसे पुरानी और सबसे बड़ी MLM अथवा डायरेक्ट सेलिंग कंपनी है। डायरेक्ट सेलिंग कंपनी वह कंपनी होती है जो डिस्ट्रीब्यूटर्स के ग्रुप के माध्यम से अपने प्रोडक्ट को डायरेक्ट कंज्यूमर तक पहुँचाती है। MLM कंपनियां अपने प्रोडक्ट का कोई विज्ञापन नहीं करते है। 

 

Amway एक अमेरिकन कंपनी है जिसकी शुरुआत दो दोस्तों (Jay Van Andel और Richard DeVos) द्वारा 09 नवंबर 1959 को U.S के मिशिगन में की गयी थी। 

 

यह मुख्य रूप से हेल्थ केयर ,न्यूट्रीलाइट, ब्यूटी केयर, और होम केयर प्रोडक्ट बेचती है। जिनमे न्यूट्रीलाइट सबसे चर्चित और सबसे अधिक बिकने वाला प्रोडक्ट है।  


Amway विश्व की नंबर 1 डायरेक्ट सेलिंग कंपनी है जो आज लाखो डिस्ट्रीब्यूटर्स के साथ मिल कर 100 से अधिक देशों में काम कर रही है। यह भारत में भी सन 1995 से Amway India के नाम से डायरेक्ट सेलिंग का काम कर रही है।

Amway India क्या है ?

Amway India Amway की सब्सिडियरी कंपनी है जिसकी स्थापना भारत में 1995 में हुई थी।  Amway India की शुरुआत तो 1995 में हो गयी थी लेकिन वाणिज्यिक परिचालन मई 1998 में शुरू हुई थी और देश में सबसे बड़ी एफएमसीजी डायरेक्ट सेलिंग कंपनी के रूप में उभर कर निकली। 

 

Amway India भारत के लोगो को बहुत कम लागत में अपना खुद का एक व्यवसाय शुरू करने का मौका देती है। Amway India लगभग 140 से अधिक प्रोडक्ट बेचती है जिनमे से हेल्थ केयर , न्यूट्रीलाइट सबसे प्रचलित और सबसे अधिक बिकने वाला प्रोडक्ट है। 

 

👉 यह भी पढ़ें : MODICARE क्या है? जानिए कैसे काम करता है मोदी केयर और आप कैसे कमा सकते है इससे लाखों रुपये।

 

Amway India की सबसे बड़ी खासियत है कि यह वर्ल्ड क्लास प्रोडक्ट भारतीय प्राइस पर बेचती है और साथ ही 30 दिन की मनी बैक गारंटी भी देती है। मतलब कोई भी डायरेक्ट सेलर या ग्राहक  प्रोडक्ट की खरीद की तारीख से 30 दिनों के भीतर उत्पादों को वापस कर सकता है।

Amway की विशेषता क्या है ?

Amway विश्व की नंबर 1 नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी है और वर्ल्ड क्लास प्रोडक्ट का निर्माण कर किफायती दामों पर ग्राहकों तक पहुँचाती है। 

 

Amway के साथ जुड़ कर सबसे कम पैसों में आप अपना व्यवसाय शुरू कर सकते है।  

 

Amway के साथ जुड़ने के लिए आपको किसी प्रकार का कोई जॉइनिंग या रजिस्ट्रेशन फीस नहीं देनी होती। 

 

Amway के उत्पाद न केवल भारत में बल्कि दुनिया भर में लोकप्रिय हैं। न्यूट्रीलाइट दुनिया का नंबर 1 बिकने वाला विटामिन ब्रांड है।   

 

वर्तमान में, एमवे इंडिया के पास 550,000 से अधिक एक्टिव डायरेक्ट सेलर्स हैं, जिनमें से 60% महिलाएं हैं।

 

Amway के साथ जुड़ कर आप अपने सहूलियत के हिसाब से पार्ट टाइम या फुल टाइम काम कर सकते है। 

 

यदि आप कहीं जॉब करते है तो आपके पास एक निश्चित स्थान होता है जहाँ आपको रोजाना काम करने जाना होता है  लेकिन Amway में ऐसा नहीं है।  आप चाहे तो अपनी पसंद से किसी भी शहर यहां तक की किसी भी देश जा कर आप अपना बिज़नेस बिल्ड अप कर सकते है। 

 

Amway के साथ जुड़ कर आप अपनी मेहनत के दम पर बहुत जल्द लाखों कमा सकते हो। 

 

जब आप कही जॉब ढूंढ़ने जाते है तो सबसे पहले आपसे आपकी डिग्री के बारे में पूछा जाता है लेकिन Amway में जॉइनिंग के लिए किसी प्रकार की डिग्री की आवश्यकता नहीं होती है।  यदि जरुरत है तो बस आपके अंदर जोश, जूनून और कुछ अलग करने की जज्बे की।

Amway कैसे काम करता है ?

Amway लोगो को कम लागत में बिज़नेस करने की अपॉर्चुनिटी प्रदान करता है। 

 

जैसा की हम जान चुके है Amway एक Multi Level Marketing कंपनी है जो नेटवर्क मार्केटिंग मॉडल पर काम करता है। 

 

जब आप Amway के साथ जुड़ते हो तब आपको खुद की एक टीम बनानी होती है और Amway के प्रोडक्ट को प्रमोट करना होता है और उसे बेचना होता है जिसके बदले आपको कमिशन के रूप में इनकम मिलता है। 

 

जैसे जैसे आपकी और आपके टीम की सेल बढ़ती है वैसे वैसे आपकी इनकम और आपका लेवल भी बढ़ता है ।टीम के परफॉरमेंस का फायदा भी आपको मिलता है। 

 

प्रोडक्ट को बेचने और लोगों को अपनी टीम में शामिल करने के लिए आपको ट्रेनिंग की आवश्यकता होती है जिसमे Amway आपकी मदद करता  है। 

 

Amway अपनी टीम और डायरेक्ट सेलर के लिए हर हफ्ते ट्रेनिंग ऑर्गेनाइज करती है जिसके माध्यम से आपको बिज़नेस मैनेजमेंट , टाइम मैनेजमेंट , पर्सनालिटी डेवलपमेंट , कम्युनिकेशन स्किल, प्रोडक्ट को बेचने की कला आदि बातें सिखाई जाती है जिससे आप मोटीवेट होते हो और अपने बिज़नेस में सफलता हासिल करते हो। 

Amway किसे ज्वाइन करना चाहिए ?

हर उस व्यक्ति को Amway के साथ जुड़ना चाहिए जो भीड़ से हट कर कुछ अलग करना चाहते है।  जिसमे जूनून है , जोश है और जो खुद की अलग पहचान बनाने को तत्पर है। 

 

Amway जैसी कंपनी में काम करके अपने महीने की सैलरी का चेक आप खुद भरते हो।  सम्मान और शोहरत तो इतना कमाओगे जितना  एक पॉलिटिशन और सेलिब्रिटीज को भी नहीं मिलती। 

 

लेकिन ये सब ऐसे ही नहीं मिल जाता है ।  कुछ सालों तक कड़ी मेहनत करनी होती है। खुद की कम्युनिकेशन स्किल और पर्सनालिटी डेवलपमेंट पर काम करना होता है।  लोगो से मिलना होता है , टीम बनानी होती है , रिजेक्शन सहना होता है, सेल बढ़ानी होती है।  लेकिन एक बार आप डायरेक्टर या डायमंड लेवल अचीव कर लेते हो उसके बाद आप करोड़ो रूपये महीने की सैलरी लेते हो।  

 

यदि आपके अंदर सीखने का जज्बा है तो यहाँ आपको ट्रेनिंग ऐसी मिलेगी जो एक MBA के स्टूडेंट को नहीं मिल पाती।  यहां आपको ऐसे लोग भी मिलेंगे जो आपको आपका हाथ पकड़ कर आपको आगे बढ़ाएंगे।  बस आपके अंदर आगे बढ़ने की कितनी तलब है वो देखना होता है।

👉 यह भी पढ़ें : Top 5 Network Marketing Company In India

Amway कैसे ज्वाइन करें ?

Amway को ज्वाइन करना बहुत ही आसान है। Amway को ज्वाइन करने के लिए आपको किसी प्रकार का कोई जॉइनिंग या रजिस्ट्रेशन फीस नहीं देना पड़ता है। 

 

दो प्रकार से आप Amway ज्वाइन कर सकते हो। आप किसी ऐसे व्यक्ति को अप्रोच कर सकते है जो पहले से ही Amway के साथ बिज़नेस कर रहा है या फिर आप खुद ऑनलाइन (https://www.amway.in/login/aboregister1) Amway के साथ जुड़ सकते है। 

 

Amway आपको पार्ट टाइम और फुल टाइम दोनों प्रकार से बिज़नेस करने की सुविधा देता है।  Amway से जुड़ने से पहले आप Amway  द्वारा आयोजित ट्रेनिंग में जा सकते है और Amway के बारे में और अधिक जानकारी बारीकी से प्राप्त कर सकते है। 

 

Amway से जुड़ने के बाद आप अपना काम शुरू कर सकते है। शुरुआत में आप इस काम को करने के लिए अपने अपलाइन की मदद ले सकते है और उनसे सीख सकते है की कैसे प्रोडक्ट को बेचा जाता है और कैसे लोगो को अपनी टीम में शामिल किया जाता है।

Leave a Comment