हिंदी योगी

Top young entrepreneurs in india in hindi

Top 5 Young Entrepreneurs In India-Hindi|ये है भारत के टॉप 5 युवा उद्यमी

Top young entrepreneurs in india in hindi

Top 5 Young Entrepreneurs In India in hindi: ये 21वीं सदी का भारत है। जिस उम्र में बच्चे खिलोने से खेला करते थे आज उसी उम्र में बच्चे दुनिया को खिलोने बेच आते है। 

 

नमस्कार दोस्तों, स्वागत है आपका हिंदियोगी के इस ब्लॉग पोस्ट Top 5 Young Entrepreneurs In India in hindi में। आज बात करूँगा भारत के उन 5 युवाओं की जिन्होंने बहुत ही कम उम्र में यह साबित कर दिखाया है कि उम्र कभी भी सफलता की मोहताज़ नहीं होती, और ठान लो तो सफलता मिलती ही है। 

 

दोस्तों भारत देश में पिछले एक दशक में बहुत से स्टार्टअप शुरू हुए है जिनमें से कुछ स्टार्टअप अपने शुरुआती 5 साल के भीतर ही फ़ैल हो गए, जबकि उन्ही में से कुछ स्टार्टअप्स आज कामयाबी की एक नई ऊंचाई पर है। और सबसे ख़ास बात तो ये है की इन स्टार्टअप्स को शुरू करने वाले सभी व्यक्ति युवा है जिनकी उम्र 40 वर्ष से भी कम है। 

 

आपको जान कर हैरानी होगी की Top 5 Young Entrepreneurs In India in hindi की लिस्ट में तिलक मेहता जैसे कम उम्र के लोग भी है जिन्होंने मात्र 13 साल की उम्र में Paper n Parcel नाम से स्टार्टअप की शुरुआत की और आज कामयाबी के शिखर पर खड़े है। 


तो चलिए शुरू करते है Top 5 Young Entrepreneurs In India-Hindi

Top 5 Young Entrepreneurs In India in hindi के लिस्ट में सबसे पहले स्थान पर है रितेश अग्रवाल। रितेश अग्रवाल Oyo Rooms के सीईओ और संस्थापक है। Hurun Global Rich List 2020 के अनुसार रितेश अग्रवाल काइली जेन के बाद दुनिया के दूसरे सबसे कम उम्र के अरबपति है। 

 

नाम: रितेश अग्रवाल 

जन्म: 16 नवंबर 1993

उम्र: 28 साल (2021 में) 

कंपनी: Oyo Rooms

नेटवर्थ (approximately):  $612.1 Million

#2. Tilak Mehta (Paper n Parcel के संस्थापक)

Top 5 Young Entrepreneurs In India in hindi की बात हो और तिलक मेहता की बात न हो ऐसा हो ही नहीं सकता। हमारे टॉप 5 यंग बिजनेसमैन इन इंडिया (top 5 youngest businessmen in india in hindi) की लिस्ट में तिलक मेहता दूसरे नंबर पर है। 

 

2018 में उन्होंने एक कूरियर कंपनी Paper-N-Parcel की शुरुआत की थी। उनके साथ हुए एक घटना ने उन्हें इस कंपनी को खोलने का आईडिया दिया।

 

हुआ ये था की एक बार तिलक मेहता अपनी मैथ की बुक अपने अंकल के घर भूल आये थे और उन्हें वह बुक अर्जेंट चाहिए थी क्योकि 2 दिन बाद उनको टेस्ट देना था। उन्होंने अपने पिता जी से बोला की क्यों न हम अंकल जी से बोल कर वो बुक कूरियर करवा ले जिससे मुझे वो बुक आज ही मिल जाए। इस बात पर उनके पिता जी मुस्कुराते हुए कहते है की मुंबई शहर में कूरियर वाले सैम डे डिलीवरी के कम से कम 300 रूपये चार्ज करेंगे और इतने में तो नई बुक आ जाएगी। तो तिलक मेहता ने सोचा क्यों न एक कंपनी खोला जाए जो कम दाम में same day delivery दें।  

 

इस कंपनी को शुरू करने के पीछे का मकसद था लोगो को कम से कम दाम में same day पार्सल की डिलीवरी देना। 

 

Paper-N-Parcel मौजूदा समय में केवल मुंबई शहर में अपनी सेवाएं प्रदान करता है।  तिलक मेहता का कहना है की बहुत ही जल्द यह सर्विस भारत के अन्य शहरों में भी उपलब्ध होगी। 

 

नाम: तिलक मेहता 

जन्म: 2006 (गुजरात)

उम्र: 15 साल (2021 में) 

कंपनी: Paper n Parcel

नेटवर्थ (approximately):  100 करोड़

#3. Vidit Aatrey (Meesho App के संस्थापक)

मीशो ऐप (Meesho App) के बारे में तो अपने सुना ही होगा।  यह एक ईकॉमर्स बेस्ड भारतीय कंपनी है और भारत की सबसे बड़ी Reselling App है। 

 

Vidit Aatrey भारत के एक सफल बिजनेसमैन और मीशो के सीईओ और संस्थापक है। 

 

Vidit Aatrey ने अपने एक दोस्त Sanjeev Barnwal के साथ मिल कर दिसंबर 2015 में इस कंपनी की शुरुआत की थी। अक्टूबर 2021 में प्ले स्टोर से सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाली App की सूची में यह नंबर एक पायदान पर है। 

 

नाम: विदित आत्रे   

जन्म: 1991

उम्र: 30 साल (2021 में) 

कंपनी: Meesho

नेटवर्थ (approximately): 50 मिलियन डॉलर्स

top 5 youngest businessmen in india in hindi

#4. Nithin Kamath (Zerodha Broking Ltd. के संस्थापक)

Top 5 Young Entrepreneurs In India in Hindi की लिस्ट में Nithin Kamath चौथे नंबर पर है। यदि आप शेयर मार्किट से जुड़े है तो अपने Zerodha Broking के बारे में जरूर सुना होगा। 

 

यह भारत की नंबर वन डिस्काउंट स्टॉक ब्रोकर कंपनी है जो सबसे सस्ते में बहुत अच्छी सेवाएं निवेशकों को प्रदान करती है। और इन्ही Zerodha कंपनी के मालिक है Nithin Kamath। 

 

इस कंपनी की शुरुआत Nithin Kamath के द्वारा 2010 में बैंगलोर में की गयी थी और आज के समय में Zerodha के पास 5 मिलियन से ज्यादा निवेशक जुड़े है। 

 

नाम: Nithin Kamath   

जन्म: 5 अक्टूबर 1979

उम्र: 42 साल (2021 में) 

कंपनी: Zerodha Broking 

नेटवर्थ (approximately): $1.5 बिलियन डॉलर

#5. Bhavish Aggarwal (Ola Cabs के संस्थापक)

जब भी सबसे बड़े युवा उद्यमी की बात होती है तो एक नाम जरूर सुर्खियों में रहता है भाविश अग्रवाल। भाविश अग्रवाल को टाइम पत्रिका के 2018 के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में भी शामिल किया गया है। 

 

मेरे खयाल से हम में से हर किसी ने कभी न कभी ओला कैब बुक किया ही होगा और ओला कैब की सवारी की होगी। आज के समय में हमें कही भी और कितनी भी दूर जाना हो तो बिना किराये के बारे में चिंता किये  हम ओला कैब ही बुक करते है क्योकि हमें पता होता है कि इस महंगाई के दौर में ओला कैब से सस्ता और अच्छा यातायात का साधन दूसरा हो ही नहीं सकता।  

 

भाविश अग्रवाल इन्ही कंपनी के सीईओ और सह-संस्थापक है। आज ओला कैब की नेटवर्थ $6.5 Billion USD है और 3000 से ज्यादा कर्मचारी है।  

 

नाम: Bhavish Aggarwal    

जन्म: 28 अगस्त 1985

उम्र: 36 साल (2021 में)  

कंपनी: Ola Cabs 

नेटवर्थ (approximately): 500 मिलियन डॉलर

आशा करता हूँ आपको हमारी यह पोस्ट Top 5 Young Entrepreneurs In India in Hindi जरूर पसंद आई होगी। यदि आपको हमारी यह पोस्ट पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों व रिश्तेदारों में शेयर करना न भूलें।  

 

इस पोस्ट को लेकर आपके मन में कोई प्रश्न या कोई सुझाव हो तो हमें कमेंट में जरूर लिखे। हमें आपके कमेंट का जवाब देने में ख़ुशी होगी। 

 

धन्यवाद।

Leave a Comment