हिंदी योगी

best shares to buy in 2021

भारतीय शेयर बाजार के टॉप 9 शेयर्स जो भविष्य में आपको मालामाल बना देंगे | 9 Best Stocks to Buy for Long Term in India

शेयर बाजार में हर व्यक्ति अपने निवेश पर अधिक से अधिक रिटर्न कमाने की चाहत रखता है, लेकिन क्या हर किसी के साथ ऐसा होना मुमकिन हो पाता है? नहीं। क्योंकि शेयर बाजार में न तो सभी शेयर अच्छे होते है और न ही सभी को अच्छे शेयरों के बारे में जानकारी होती है।

 

शेयर बाजार से पैसे कमाने के लिए 2 बातों का ध्यान रखना बहुत आवश्यक है। पहला यह कि आप किस कंपनी में पैसा लगा रहे है और दूसरा ये  कि आप कितनी अवधि के लिए पैसा लगा रहे है। अच्छी कंपनी में निवेश और लम्बी अवधि के लिए निवेश ही आपको शेयर बाजार में सही मुनाफा दिला सकती है। 

 

इस आर्टिकल में हम बात करेंगे 9 ऐसे शेयरो के बारे में जो अपनी इंडस्ट्री में मार्किट लीडर है , फ़ण्डामेंटली बहुत स्ट्रांग है,सस्टेनेबल है और लम्बी अवधि में अच्छा मुनाफा दे सकते है।

best share to buy in 2021

टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज (TCS):-  TCS मार्किट कैप के हिसाब से रिलायंस के बाद देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी है जिसका मार्किट कैपिटल 11 लाख 79 हजार 774 करोड़ है और कंपनी लगभग कर्ज मुक्त है।   TCS एक आईटी कंपनी है और अपने इंडस्ट्री में मार्केट लीडर है।  

 

TCS अपने निवेशकों को डिविडेंड देने के मामले में भी काफी आगे  है। TCS का मौजूदा शेयर प्राइस है 3185 रूपये है. 

 

एच डी एफ सी बैंक (HDFC Bank):- एच डी एफ सी बैंक देश की प्राइवेट सेक्टर की सबसे बड़ी बैंक है जो बैंकिंग और फाइनेंस सम्बंधित सेवाएं जैसे पर्सनल लोन, कार लोन, गोल्ड लोन, एजुकेशन लोन, होम लोन, सेविंग अकाउंट, डेबिट एंड क्रेडिट कार्ड आदि सेवाएं प्रदान करती है।  ।

 

एच डी एफ सी बैंक मार्किट कैप के हिसाब से देश की तीसरी सबसे बड़ी कंपनी है जिसका मार्किट कैपिटल 8 लाख 69 हजार 433 करोड़ है। कंपनी का मुनाफा पिछले 5 साल में 20.59 % CAGR हिसाब से बढ़ा है।  

 

कंपनी BSE ( बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज) और NSE ( नेशनल स्टॉक एक्सचेंज) दोनों सूचकांक पर लिस्टेड है। मौजूदा समय में कंपनी का शेयर प्राइस Rs. 1574/- है।  

 

Bajaj FInance:- बजाज फाइनेंस एक गैर बैंकिंग फाइनेंसियल कंपनी है जो रिटेल कंस्यूमर, MSME , तथा अन्य कमर्शियल कंस्यूमर को लोन प्रदान करती है।  

 

बजाज फाइनेंस देश की सबसे बड़ी लोन देने वाली कंपनी है, जो शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में अपनी सेवाएं प्रदान करती है।  रिटेल निवेशकों की यह पसंदीदा शेयर है। 

 

कोरोना महामारी के दौरान बजाज फाइनेंस के शेयर्स में बहुत बड़ी गिरावट देखी गयी थी लेकिन जितनी तेजी से शेयर में  गिरावट आयी उतनी ही तेजी से इसके शेयर्स में तेजी भी देखी गयी। 

मई 2020 से अब तक (5 फरवरी 2021) इस कंपनी के शेयर ने  200% से ऊपर का मुनाफा दे चुकी है ।  

मौजूदा समय में बजाज फाइनेंस का शेयर प्राइस 5500 रुपये है। 

 

हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL):- HUL यूनिलीवर की सब्सिडियरी कंपनी है। यह एक विदेशी कंपनी है और भारत की सबसे पुरानी और सबसे बड़ी Fast-Moving Consumer Goods (FMCG ) कंपनी है । 

 

HUL साबुन से लेकर, डिटर्जेंट, शैम्पू, चायपत्ती, आइसक्रीम तक घर में रोजाना प्रयोग में लाने वाली सभी वस्तुओं का निर्माण करती है। यह कंपनी कितनी बड़ी है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि हर 10 भारतीय में से 9 भारतीय इस कंपनी के प्रोडक्ट का उपयोग करता है।  Lux, Lifebuoy, Surf Excel, Vaselin, Rin,Wheel, Kissan, Lakme इसके प्रसिद्ध ब्रांड है।  

 

HUL का मार्किट कैप  527,616 Cr  है।  इस कंपनी का मौजूदा शेयर प्राइस 2246/-  है।  

best share to buy after budget 2021

एशियन पेंट :- एशियन पेंट इंडिया कि सबसे बड़ी और एशिया कि तीसरी सबसे बड़ी पेंट निर्माता कंपनी है।  कंपनी की अगर फंडामेंटल हेल्थ की बात करें तो यह एक लार्ज कैप कंपनी है और कंपनी का मार्किट कैप ₹ 2 लाख 30 हजार ,380 करोड़ है।  

 

यह लगभग कर्ज मुक्त कंपनी है। कंपनी समय -समय पर निवेशकों को डिविडेंड भी बांटती आयी है। कंपनी का टर्नओवर 2019 – 2020 में 17,194 रहा है। मौजूदा समय में कंपनी का शेयर प्राइस 2384 है।  

 

DMart:-

डी मार्ट एक सुपरमार्केट चैन मॉडल बेस्ड बिज़नेस है जिसकी स्थापना राधाकिशन दामनी जी जो की एक जाने माने निवेशक और बिजनेसमैन है, के द्वारा की गयी थी । डी मार्ट का संचालन Avenue Supermarts Ltd.द्वारा किया जाता है।  

👉 यह भी पढ़ें : शेयर मार्किट टिप्स: 7 RULES FOR SUCCESSFUL INVESTING | HOW TO BECOME A SUCCESSFUL INVESTOR

 

डी मार्ट रोजमर्रा जीवन में काम आने वाली सभी प्रकार की वस्तुएं एक ही छत के नीचे रिटेल कस्टमर को बेचती है। दामनी जी की कोशिश है कि अपने ग्राहकों को सस्ते से सस्ते दामों में अच्छी क्वालिटी के सामान प्रदान करवाएं।  

 

डी मार्ट की मार्किट कैपिटल 191,732 Cr.है और कर्ज भी नाम मात्र है।  कंपनी लगातार प्रॉफिट में है और पिछले 5 सालों में कंपनी की प्रॉफिट  43.76% CAGR के हिसाब से बढ़ी है।  

 

मौजूदा समय में कंपनी का शेयर प्राइस 2960 है।  

 

Titan:-

टाइटन एक भारतीय कंपनी है जो मुख्य रूप से घड़ियाँ, आभूषण, आईवियर के निर्माण और बिक्री में शामिल है। टाइटन लगभग 32 देशो में घड़ियों का निर्यात करती है। इसके अलावा टाइटन घड़ी के उत्पाद में  दुनिया की 5 वीं सबसे बड़ी कंपनी है. 

 

कंपनी का मार्किट कैपिटल 1 लाख 34 हजार 375 करोड़ है। वित्तीय वर्ष 2019-2020 में टाइटन के  टर्नओवर की बात करे तो यह  20,010 करोड़ है। 

 

डिविडेंड के मामले में भी कंपनी ने अच्छा ट्रैक रिकॉर्ड बनाया है, कंपनी ने लगातार अपने निवेशकों को डिविडेंड दिया है।   मौजूदा समय में इसका शेयर का प्राइस 1511 रुपये है। 

 

इनफ़ोसिस:- इनफ़ोसिस एक भारतीय मल्टीनेशनल आईटी कंपनी है जो बिज़नेस कंसल्टिंग, इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी, ऑउटसोर्सिंग सर्विसेज जैसी सेवाएं प्रदान करती है।  टाटा कंसल्टेंसी के बाद इनफ़ोसिस देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी है।

 

इनफ़ोसिस अपने 249 हजार कर्मचारियों के साथ लगभग 46 देशों में अपनी सेवाएं प्रदान करती है।  इनफ़ोसिस  फ़ण्डामेंटली भी काफी मजबूत है , कंपनी का मार्किट कैपिटल  544,951 करोड़ है, साथ ही कंपनी लगभग कर्ज मुक्त है।  इसके अलावा कंपनी निवेशकों को डिविडेंड देने के मामले में भी काफी आगे है।  मौजूदा समय में कंपनी के शेयर की कीमत 1273 है। 

 

Indian Railway Catering and Tourism Corporation (IRCTC):-  IRCTC एक पब्लिक सेक्टर की कंपनी है जो रेल टिकट, कैटरिंग, और टूरिज्म जैसी सेवाएं उपलब्ध कराती है।  

IRCTC की स्थापना 27 सितंबर 1999 को हुई थी जबकि अक्टूबर 14, 2019 को NSE और BSE पर  लिस्ट हुआ था। यह एक सस्टेनेबल और  कर्ज मुक्त कंपनी है। 

IRCTC का मार्किट कैपिटल 24,302 करोड़ का है और मौजूदा समय में इसकी शेयर की कीमत 1553 है।

(नोट: इस ब्लॉग पोस्ट में दी गयी सभी जानकारी इंटरनेट पर उपलब्ध डाटा पर आधारित है . शेयर बाजार में जोखिम होते हैं, इसलिए निवेश से पहले अपने स्तर पर एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.)

Leave a Comment