हिंदी योगी

Motivational Story in Hindi

Motivational Story in Hindi: जब भी कोई आपका मजाक उड़ाए तो उसे एक चुनौती के रूप में स्वीकार करें।

हमारी जिंदगी में अकसर ऐसा होता है कि कोई हमारी किसी बात को ले कर हमारा मजाक बनाता है या हमें ऐसी बात कह देता है जिससे हमें बहुत ज्यादा असहज और बेज्जती महसूस होता है।  इस स्तिथि में हम मे से अधिकतर लोग उस व्यक्ति से बहस करने लगते है या फिर मार पिटाई करने लगते है जिससे बात और ज्यादा बिगड़ जाती है और ऐसे में हमारा ही नुक्सान ज्यादा होता है। 

इसलिए हमें उस व्यक्ति को इस प्रकार जवाब देना चाहिए जिससे कि उसे अपनी गलती का एहसास भी हो जाए और हमें अपने कार्य पर खुशी भी महसूस हो। 

इस प्रेरणादायक कहानी (Motivational Story in Hindi) के माध्यम से हम जानेंगे कि किस प्रकार अपनी बेज्जती को एक चुनौती के रूप में लें और अपनी बेज्जती का जवाब दें।

Motivational Story In Hindi

Motivational Story in Hindi: एक बड़ी ही ऊँची पहाड़ी की चोटी पर एक बाज ने अंडे दिये। वो उन अंडो का बहुत ध्यान रखती । कुछ ही दिनों मे उन अंडो मे से बच्चे भी आ गए। 

 

उसने उन बच्चों का भी बहुत ध्यान रखा। धीरे धीरे वो बच्चे भी बड़े होने लगे और एक एक कर के उड़ कर अपने ज़िंदगी के सफर पर निकलने लगे। 

 

और इसी तरह वे सभी भी उड़ गए पर एक बाज बहुत कोशिश कर के भी उड़ नही पाया। वो जैसे ही उड़ने की के लिए भागते हुए पहाड़ के छोर तक पंहुचता घबरा कर रुक जाता। उसे आगे बढ़ने मे डर लगता। साथ ही उसे ऊँचाई से भी डर लगता था। लाख कोशिशो के बाद भी वो नही उड़ पाया । बाकी के बाज भी जब कभी उससे मिलते तो वो उसका मज़ाक उड़ाते। जिससे दुखी हो कर वो बाज उड़ने की चाह रख कोशिश करता लेकिन उड़ नही पाता। 

यह भी पढ़ें: Habits That Will Make You Poor | यदि आप भी कर रहे हो ये काम तो बहुत जल्द बन जाओगे गरीब

मादा बाज को उसकी चिंता सताने लगी की उसके बाद उस बाज का क्या होगा ? वो कब तक उसकी देखभाल करेगी ? 

 

एक दिन उस मादा बाज का एक दोस्त उससे मिलने आया। मादा बाज ने उसे सारा हाल कह सुनाया। बाज़ ने उसकी सारी बात ध्यान से सुनी । 

 

अगली सुबह से ही दोस्त बाज़ ने उस बाज की ट्रेनिंग शुरू कर दी। वो उसे उड़ना सिखाने लगा। बाज के कानों मे उसके साथी बाजो की हँसी गूंजती जिससे वो मन लगा कर उड़ना सीखता धीरे धीरे वो उड़ने भी लगा। उसने पहले कम ऊँचाई पर, फिर थोड़ी ज़्यादा ऊंचाई पर उड़ना सीखा। धीरे धीरे वह काफी ऊँची जगहो पर उड़ना सीख गया। लेकिन पहाड़ी पर से उड़ने पर उसे अब भी घबराहट होती थी। 

 

पर बहुत कोशिश करने के बाद भी वो बाज न उड़ सका उसे अब खुद से भी निराशा होने लगी थी। और दोस्त बाज को भी गुस्सा आने लगा था।

Motivational story In hindi
Motivational Story In Hindi

“तुम कुछ कर ही नही सकते तुम बस कोऔ और कबूतर की तरह जमीन पर ही उड़ सकते हो आसमान मे उड़ना तुम्हारे बस की बात नही है। जाओ और जा कर अपने घोसले मे छिप जाओ। एक बाज हो कर ऊँचाई से डरते हो तुम्हारा कुछ नही हो सकता। ” 



ऐसी ही जाने कितनी तरह की बाते दोस्त बाज ने उसे कही । वो बाज खुद से ही दुखी था ये सब सुन कर उसका दुख और बढ़ गया और ये दुख क्रोध मे बदल गया। उसने गुस्से से अपनी आँखें मीची और भागते हुए पहाड़ की चोटी से कूद गया। 

 

उसी वक़्त उस बाज की माँ यानी मादा बाज वहाँ आई। और उस बाज को कुदते देख घबरा गयी वो जोर जोर से उसे आवाज़ दे कर उसके पास जाने लगी लेकिन दोस्त बाज ने उसे रोक लिया। 

 

वो बाज नीचे गिरने लगा जोश मे आ कर वो कूद तो गया था लेकिन जब उसने आँखे खोली तो ऊँचाई देख कर वो बहुत डर गया। और ज़ोर ज़ोर से अपने पंख फड़फड़ाने लगा। पर कुछ ही देर मे वो आसमान मे उड़ रहा था। जहाँ उसका मन कर रहा था वो वहाँ जा रहा था। ये देख कर वो बहुत खुश हुआ वो पूरे आसमान मे उड़ने लगा। ऊँचा और ऊँचा। 

 

पहाड़ी की चोटी पर खड़ा दोस्त बाज मुस्कुरा दिया। 

 

“कभी कभी जो काम प्रोत्साहन और मेहनत नही कर पाती वो काम आलोचना कर जाती है। ” 

 

दोनो बाज उस बाज को खुशी से उड़ते देख खुश थे।  


तो दोस्तो जैसे की हमने इस मोटिवेशनल स्टोरी (motivational story in hindi) के माध्यम से जाना की बाज को ट्रेनिंग के साथ साथ आलोचना न मिलती तो वो कभी उड़ना नही सीखता। इसीलिए हमे आलोचना को कभी भी नकारात्मकता मे नही लेना चाहिए। बल्कि इसे अपना जोश बनाना चाहिए। और अपनी कोशिश कभी नही छोड़नी चाहिए। सफलता एक दिन अवश्य मिलती है।

उम्मीद है आपको ये कहानी (motivational story in hindi 2022) पसंद आई होगी। यदि हमारी यह प्रेरणादायक कहानी आपको पसंद आई हो तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना ना भूलें।

Leave a Comment