हिंदी योगी

best motivational story in hindi

Motivational Story in Hindi: सोच बदल देने वाली सच्ची कहानी।

Motivational story हमें कामयाबी की राह दिखाती है जिस पर चल कर कोई भी व्यक्ति अपने जीवन में सफल हो सकता है। यह कहानी एक राजा और उसके मंत्री की है।  इस कहानी के माध्यम से हम जानेंगे कि किस प्रकार हम अपने धैर्य और बुद्धि का इस्तेमाल कर अपने दुश्मनों कि मंशा को नाकाम कर सकते है।

Motivational story in hindi: बहुत समय पहले की बात है एक बहुत ही शक्तिशाली राजा था। उसका एक मंत्री उसे बहुत प्रिय था। जो उसके साथ सालों से काम कर रहा था इसीलिए राजा उस पर बहुत विश्वास करता था। दूसरा वह प्रजा की भी बहुत सहायता करता जिससे लोग भी उसे बहुत पसंद करते।

लेकिन मंत्री को इसके बदले बहुत सी परेशानियाँ भी झेलनी पड़ती। वो अपने परिवार को वक़्त नही दे पाता था। राजा का सबसे प्रिय होने की वजह से बहुत से लोग उससे जलने लगे थे ,बहुत से दुश्मन भी बन गए थे जिसका उसे भान भी नही था। वो राजा के काम के अलावा किसी बात पर ध्यान देता भी नही था।

लेकिन मंत्री पर ध्यान देने वाले लोगो की कमी नही थी। और वे ध्यान गलत नीयत से देते थे। वो हमेशा यही कोशिश करते थे की मंत्री को राजा की नज़रो मे किसी तरह गिराया जाए। उसका भरोसा जो की मंत्री पर अटूट था उसे तोड़ा जाए। लोग बहुत सी कोशिश करते की राजा और मंत्री के रिश्ते मे दरार पड़ जाए। लेकिन असफल हो जाते। 

पर कहते हैं न किसी चीज़ को शिद्दत से चाहो तो वो जरूर पूरी होती है उस पर से उन लोगो के द्वारा की गयी इतनी कोशिशो का फल उन्हें मिला। एक दिन किसी दुश्मन ने मंत्री के पड़ोसी को पैसे दे कर राजा को मंत्री के खिलाफ भड़कवाया की मंत्री के मन मे लालच आ गया है।

motivational story in hindi

पहले मंत्री जी आपका और प्रजा का विश्वास जीतेंगे फिर किसी विधि आपकी हत्या कर सबसे ये कह कर की मंत्री जी आपके प्रिय रह चुके हैं और सब की सहायता भी करते हैं इसीलिए उन्हें आपके सिंघासन पर विराजित कर दिया जाए। प्रजा के लोगो के वो पहले ही प्रिय हैं इसीलिए ये काम आसानी से कर दिया जायेगा। 

राजा को विश्वास नही हुआ उसने पूछा की ये तुम्हें कैसे पता? तो व्यक्ति ने कहा की वो मंत्री जी का पड़ोसी है उसने खुद अपने कानों से सुना है। आप चाहें तो मंत्री जी के घर की तलाशी ले लीजिये। आपको कुछ न कुछ अवश्य मिलेगा। 

उस व्यक्ति ने जिस तरह से अपनी बात रखी जिससे राजा का विश्वास डगमगा गया। और उसने मंत्री के घर की तलाशी करवाई जिसमे कुछ इस तरह के सबूत पहले ही डाल दिये गए थे जिससे मंत्री पर राजा को मारने का शक पक्का हो गया।

Motivational Story in Hindi

Motivational story in hindi

राजा ने दुख और क्रोध के मिलेजुले भाव से मंत्री को सज़ा सुना दी । उस वक़्त गद्दारों को भूखे कुत्तो के आगे छोड़ देने की सज़ा दी जाती थी । 

 लेकिन मंत्री ने एक आखरी इच्छा ज़ाहिर की की उसने अपने जीवन के इतने वर्ष राजा की सेवा मे लगा दिये इसीलिए वो केवल दस दिन अपने परिवार के साथ खुशी खुशी बिताना चाहता है। राजा ने उसकी आखरी इच्छा समझ कर उसकी बात मानी लेकिन उसके घर के द्वार पर पहरे लगवा दिये ताकि वह भाग न सके। 

मंत्री जी अगले ही दिन सौ सिक्को की पोटली ले कर अपने घर के पीछे के दरवाज़े से बाहर निकल गए और उस व्यक्ति के पास पँहुचे जो उन कुत्तो की देखभाल करता था जो दस दिन बाद उसे खाने वाले थे। 

यह भी पढ़ें: सुबह उठ कर ये 5 कार्य कीजिये सफल होने से कोई नहीं रोक सकता आपको | 5 Morning Habit For Success In Hindi

उन्होंने उस व्यक्ति को सिक्को की पोटली दी और कहा की वो रोज़ दस दिन तक यूँ ही सौ सिक्के उसे देंगे बदले मे वो उन्हे उन कुत्तो की देखभाल करने दे। व्यक्ति के लिए तो ये अच्छा ही था की उसे काम भी नही करना पड़ेगा और पैसे भी मिलेंगे वो मान गया। मंत्री उन कुत्तो का ध्यान रखने लगा वो उनका बहुत ध्यान रखता उन्हे खाने को देता उनके साथ खेलता। 

इसी तरह दस दिन बीत गए वो दिन भी आ गया जब मंत्री को सज़ा मिलनी थी। उसे उन कुत्तो के पास छोड़ दिया गया लेकिन सब ये देख के हैरान रह गए की कुत्ते मंत्री को खा नही रहे थे बल्कि उसके साथ खेलने की ज़िद कर रहे थे।

Motivational Story in Hindi

मंत्री कुछ देर बाद बाहर आया और राजा से बोला मैंने इन स्वांगो की केवल दस दिन सेवा की और उसमें ही इन्होंने मुझे अपना बना लिया और आपकी मैंने इतने वर्षो तक सेवा की फिर भी आपने मुझ पर विश्वास नही किया। उसकी बात सुन कर राजा बहुत शर्मिंदा हुए। 

मंत्री ने न सिर्फ खुद को साबित किया बल्कि अपने खिलाफ साज़िश करने वाले लोगो को सामने भी ले आया। 

इसके पश्चात् राजा ने खुद आगे बढ़ कर मंत्री से माफी मांगी। साथ ही उसका स्थान भी उसे ससम्मान दे दिया। 

तो जैसा की हम देख सकते हैं मंत्री ने खुद को सच साबित करने के लिए कोई बड़ी बड़ी बात नही की न ही उनकी बातों को दिल पर रख कर बैठ गए बल्कि वो खुद के लिए खड़ा हुआ और खुद को साबित भी कर के दिखाया। कई बार जब हमे भी कोई किसी बात के लिए कुछ कह देता है तो हम भी नजाने क्या बोल जाते हैं या फिर हार मान कर बैठ जाते हैं जबकि हमें खुद के लिए खड़ा होना चाहिए तथा खुद को साबित भी कर के दिखाना चाहिए। 

आशा करता हूँ हमारे द्वारा दी गयी यह motivational story in hindi अवश्य ही पसंद आई होगी।  इस कहानी से आपको क्या सीख मिली हमें नीचे कमेंट में जरूर लिखे।

Leave a Comment