हिंदी योगी

Best motivational books in hindi

Motivational Books in Hindi: यह 5 किताबें आपकी सोच और जिंदगी बदल देगी।

Motivational Books in Hindi

Motivational books in hindi:

किताबें हमारी ज़िंदगी का सबसे जरूरी हिस्सा है एक पढ़ा लिखा व्यक्ति यदि कोई किताब नही पढ़ रहा तो उसकी पढाई का कोई औचित्य नही है। 

 

नमस्कार दोस्तों हिंदियोगी के इस ब्लॉग पोस्ट Best motivational books in hindi में आपका स्वागत है। इस ब्लॉग पोस्ट में हम 5 ऐसी किताबों के बारें में जानेंगे जो ना केवल हमें पढ़ने में आनंद देगी बल्कि हमारी सोच और दुनिया को देखने का नजरिया भी बदल देगी जिसकी मदद से हम अपने मकसद में आसानी से कामयाब हो सकते है। 

 

किताबे हमारी सबसे अच्छी दोस्त होती हैं ऐसा इसलिए कहा जाता है क्योंकि यह हर उस वक़्त हमारे साथ होती हैं जब हमे किसी की जरूरत हो। 

 

किताबो से केवल ज्ञान ही नही मनोरंजन, आगे बढ़ने ,कुछ करने की इच्छा भी जन्म लेती है। 

 

इन्ही सारी बातो को ध्यान मे रख कर हम किन्ही पांच किताबो के बारे मे आपको बतायेंगे जिसे पढ़ कर आपके जीवन मे कोई बहुत बड़ा बदलाव शायद ही आये लेकिन कुछ छोटे छोटे बदलाव जरूर आ सकते हैं। 

 

और जीवन मे छोटे छोटे बदलाव ही एक दिन बड़े बदलाव ला देते हैं। बिल्कुल उसी तरह जिस तरह कोई भी पेड़ अचानक फल नही देता। उसका बीज बोना पड़ता है। खाद और पानी देना पड़ता है। 


तो चलिए शुरू करते है और जानते है  Best motivational books in hindi के बारे में :

best motivational books in hindi

Best motivational books in hindi में पहले स्थान पर जो बुक है उसका नाम है भगवत गीता। यह एकमात्र ऐसी बुक है जिसे पढ़ने से पहले ही आपको एक ऊर्जा महसूस होने लगती है। यह किताब न तो किसी के जीवन पर आधारित है और न ही किसी की कल्पना। लोग इसे एक धार्मिक किताब भी कहते हैं पर ये इन सब बातो से ऊपर है। 

 

इसमें आपको हर उस प्रश्न के उत्तर मिलेंगे जो कभी न कभी आपके दिमाग मे आये होंगे, आपने खुद से किये होंगें।कभी खुद के बारे मे, दुनिया के बारे में, समय के बारे में या भगवान की उपस्थिति के बारे में। 

 

जरूरी नही इसे वही लोग पढ़े जो धार्मिक अनुष्ठानों से जुड़े हों या फिर किसी विशेष धर्म से संबद्ध रखते हों। इसे कोई भी पढ़ सकता है।जो खुद को बदलना चाहता है एक बेहतर और सफल इंसान बनना चाहता है बिना कोई दूसरा विचार मन मे लाये।

#2. सोचिये और अमीर बनिये

सोचिये और अमीर बनिये

Motivational books in hindi की सूचीं में दूसरे नंबर की बुक का नाम है सोचिये और अमीर बनिये। यह किताब नेपोलियन हिल ने लिखी है।इस किताब को कई लोग अपने अनुभव के आधार पर पढ़ने की सलाह देते हैं। यह किताब केवल एक व्यक्ति का विचार या कोरी कल्पना नही है बल्कि पंच सो से ज्यादा अमीर और सफल लोगों से साक्षात्कार करने बाद लिखी गयी है। 

 

सफल लोग किस तरह से सोचते हैं, क्या योजनाएं बनाते हैं और किस तरह उन योजनाओ पर अमल करते हैं। इसकी पूरी एक स्टैरजी बना कर इस बुक को लिखा गया है।

motivational books in hindi

#3. रिच डैड पुअर डैड

motivational book in hindi

यह किताब रॉबर्ट कियोसाकी द्वारा लिखी गयी है । जिसमें दो पिताओं के बारे मे बात की जाती है । एक पिता जो गरीब है और दूसरे जो अमीर है। 

 

गरीब पिता लेखक के अपने पिता हैं जबकि अमीर पिता लेखक के दोस्त के पिता है। 

 

गरीब पिता पारम्परिक तरीके से पैसे कमाते हैं लेकिन वह उस तरीके से अमीर नही बन पाते। वह हमेशाअपनी आमदनी के लिए संघर्ष करते रहते हैं। जबकि अमीर पिता कुछ नया सोचते हैं। अपने पैसे कमाने के तरीको को बदलते हैं और हवाई के सबसे अमीर आदमी बन जाते हैं। 

यह भी पढ़ें: कहानी उस शख्स की, जिसने अपने बाएं हाथ से इतिहास रच दिया/ The One Handed Gold Medalist- Karoly Takacs

इस किताब से आप जानेंगे की कैसे अपने नज़रिये को बदल कर आप ज्यादा से ज्यादा सफल हो सकते हैं।

#4. द एल्केमिस्ट

best motivational books in hindi

Best motivational books in hindi की सूची में चौथे नंबर की बुक का नाम है द एल्केमिस्ट। यह पच्चीस सालों से बेस्ट सेलर बुक है।इसे पाउलो कोएल्हो ने लिखा है।यह एक कल्पनिक बुक है। लेकिन इसके लिखने का तरीका ऐसा है जिससे आपमें कुछ कर गुजरने की चाह आ जायेगी। 

 

यह एक चरवाहे की कहानी है जो सारी दुनिया का खजाना पा लेना चाहता है। वह इसके लिए काफी संघर्ष करता है। कई उतार चड़ावो से गुजरता है। लेकिन आखिर मे उसे पता चलता है की खजाना तो खुद वो ही था। 

 

इस किताब से हम ये जान सकते हैं की किस तरह हम अपने डर पर विजय प्राप्त कर सकते हैं। अपने दिल की आवाज़ को सुन कर किस तरह उस दिशा मे बढ़ सकते हैं।

#5. आपके अवचेतन मन की शक्ति

motivational books in hindi

यह किताब जोसेफ मर्फी ने लिखी है। जिसमे अवचेतन और चेतन मन के बारे में बताया गया है।

 

हमारा इ दिमाग दो हिस्सो मे बंटा हुआ है। एक हिस्सा जिसे चेतन मन कहते हैं। ये हमेशा एक्टिव रहता है। और दूसरा अवचेतन मन यह एक सोई हुई या सुक्त अवस्था मे होता है। चेतन मन मे वो चीज़े होतीं हैं जो हम तुरन्त कर के भूल जाते हैं। वहीं कुछ बातें हमारे दिमाग के किसी हिस्से मे स्टोर हो जाती है। जो हमेशा याद रहती हैं।इसे अवचेतन मन कहते हैं। 

 

चेतन मन से हम रोज के सारे काम करते हैं जो शरीरिक होते हैं।लेकिन अवचेतन मन हमारी आदतें, व्यवहार और विचार निर्धारित करता है। 

 

यह भी पढ़ें: छत्रपति शिवाजी एक महान योद्धा- Motivational Story in Hindi

 

इस किताब के जरिये आप ये जान सकते हैं की किस तरह आप अपने अवचेतन मन का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल कर सफल हो सकते हैं। 



इस तरह की किताबे पढ़ कर आप अपने जीवन मे बदलाव ला सकते हैं। जो आने वाले समय मे आपके लिए कारगार साबित हो सकता है।

आशा करता हूँ  कि आपको हमारी यह ब्लॉग पोस्ट motivational books in hindi अवश्य पसंद आयी होगी। आपके मन में इस ब्लॉग पोस्ट को लेकर कोई भी प्रश्न अथवा सुझाव हो तो हमें कमेंट में लिखना ना भूलें। 

यदि आपको यह ब्लॉग पोस्ट पसंद आयी हो तो इसे अपने दोस्तों तथा रिश्तेदारों में शेयर करना ना भूलें। 

 

धन्यवाद।

Leave a Comment