Bank Fraud By ABG Shipyard | पानी का जहाज़ बनाने वाली कंपनी ABG शिपयार्ड ने 28 बैंकों को लगाया 22842 करोड़ का चूना।

बैंकिंग इतिहास का सबसे बड़ा घोटाला

Bank fraud by ABG shipyard in hindi: चार साल बाद देश के बैंकिंग सेक्टर (Banking Sector) में एक और बड़ा घोटाला (Bank Scam) सामने आया है।  ABG Shipyard ने एक-दो नहीं बल्कि 28 बैंकों के साथ धोखाधड़ी की है। घोटाले की राशि इतनी बड़ी है कि बैंकिंग घोटाले के सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं। 

 

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की शिकायत पर CBI ने ABG शिपयार्ड और उसके तत्कालीन अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ऋषि कमलेश अग्रवाल सहित 8 लोगों के खिलाफ 28 बैंकों के साथ 22,842 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने के आरोप में FIR दर्ज की है।

 

इन लोगों के खिलाफ सरकारी संपत्तियों को हड़पने जैसे गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है. जिन धाराओं में केस दर्ज किया गया है, उसमें आरोप साबित होने पर आजीवन कारावास तक की सजा हो सकती है.

ABG शिपयार्ड लिमिटेड एबीजी ग्रुप का एक हिस्सा है। इस कंपनी की स्थापना 1985 में हुई थी। इसका हेड क्वार्टर मुंबई में है। 

 

ABG शिपयार्ड कंपनी मुख्य रूप से जहाज के निर्माण और मरम्मत का काम करती है। इसके शिपयार्ड गुजरात के दहेज और सूरत में स्थित हैं।

 

यह भी पढ़ें :How To Earn Money Online in Hindi: ऑनलाइन पैसे कमाने के 7 सबसे बेहतरीन तरीके

 

जिसमें सूरत शिपयार्ड में 18,000 डेड वेट टनेज (DWT) और 1,20,000 डेड वेट टनेज (DWT) तक जहाज बनाने की क्षमता है। कंपनी ने पिछले 16 वर्षों में 165 से अधिक जहाजों का निर्माण किया है।

ABG कंपनी पर क्या आरोप हैं

ABG शिपयार्ड कंपनी पर आरोप है कि इस कंपनी ने SBI, ICICI, IDBI Bank, Bank Of Baroda, PNB (Panjab National Bank) जैसे और भी कई बैंको से बड़ी मात्रा में लोन लिए। और बैंकों से मिले इन पैसों को सहयोगी कंपनियों के जरिए विदेशों में भी भेजा दिए और इन पैसो का इस्तेमाल अपनी निजी प्रॉपर्टी और कंपनियों के शेयर्स खरीदने में किया।

किस बैंक को कितने का चूना लगाया?

बीते कुछ सालों में वस्तुओं की मांग और कीमतों में गिरावट और कार्गो मांग में गिरावट के कारण वैश्विक संकट ने शिपिंग उद्योग को प्रभावित किया है। जिसके कारण कंपनी को काफी नुकसान हुआ और कंपनी बैंको का लोन चुकाने में नाकाम रही। 

 

ABG शिपयार्ड कंपनी के खिलाफ  7 फरवरी को आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दायर कर लिया गया है।

 

यह भी पढ़ें :How To Save Money in Hindi, Tips to Save Money In Hindi? पैसे की बचत के लिए इन 5 बातों का रखें खास ध्यान।

 

ABG शिपयार्ड कंपनी पर आरोप है कि कंपनी ने बैंकों के ग्रुप के साथ कुल 22842 करोड़ की धोखाधड़ी हुई है.जो कि बैंकिंग सेक्टर में हुई अब तक से सबसे बड़ी स्कैम है। जिसमें ABG पर आईसीआईसीआई को सबसे अधिक राशि ₹7,089 करोड़ का बकाया है। इसके अलावा आईडीबीआई बैंक का  ₹3,639 करोड़, एसबीआई का ₹2,925 करोड़, बैंक ऑफ बड़ौदा का ₹1,614 करोड़ और पंजाब नेशनल बैंक का ₹1,244 करोड़ बकाया है।

Chandu Kumar: नमस्ते, आदाब, ससरियाकाल,दोस्तों ,मै Chandu Kumar (writer, founder of hindiyogi.in) आपका तहे दिल से apke apne blog “hindiyogi.in” पर स्वागत करता हूँ और hindiyogi.in पर आने के लिए आपको बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूँ