हिंदी योगी

morning routine successful people

सुबह उठ कर ये 5 कार्य कीजिये सफल होने से कोई नहीं रोक सकता आपको | 5 Morning Habit For Success In Hindi

हर सफल व्यक्ति के पीछे उस व्यक्ति की आदत का सबसे बड़ा योगदान होता है। कोई भी व्यक्ति अमीर या गरीब, अच्छा या बुरा, साधारण असाधारण अपनी आदतों के कारण ही होता है। 

 

इस ब्लॉग पोस्ट में मै आपको 5 ऐसी आदतों के बारे में बताऊंगा जिसे यदि आपने अपना लिया तो आपको सफल होने से कोई नहीं रोक सकता।  

 

दुनिया के हर सक्सेसफुल लोग इस कार्य को हर रोज फॉलो करते है और अगर आप भी सफल होना चाहते है तो आपको सुबह उठ कर ये 5 कार्य अवश्य करना चाहिए।

दोस्तों यह बात सच है कि सुबह जल्दी उठना किसी भी व्यक्ति को पसंद नहीं होता। लेकिन हर सफल व्यक्ति कि सबसे कॉमन बात यही है कि वह सुबह जल्दी उठते है। 

 

सुबह जल्दी उठने से आपके पास अपने काम को पूरा करने के लिए अधिक समय मिल जाता है और आप पूरे दिन चुस्ती और फुर्ती महसूस करते हैं। 

 

भारत के महान क्रिकेटर कपिल देव कहते है सुबह 4 :30 बजे उठने का नहीं स्टेडियम पर होने का समय होता है। तो आप उनकी इस बात से अंदाजा लगा सकते है कि कपिल देव सुबह कितनी जल्दी उठते होंगे। 

 

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार 53 कि उम्र में भी इंडस्ट्री के सबसे फिट एक्टर में से एक है। उन्होंने कई बार अपने इंटरव्यू में इस बात का जिक्र किया है कि उनकी सफलता और फिटनेस का राज सुबह जल्दी उठना है।  वे सुबह 4 :30 बजे ही अपना बिस्तर छोड़ देते है। 

 

इसी प्रकार और भी बहुत से महान लोग है जिन्होंने अपने इंटरव्यू में यह बताया है कि उनकी सफलता का राज सुबह जल्दी उठाना है। 

 

तो दोस्तों यदि आप भी सफल होना चाहते हो तो आज से ही आप भी अपनी आदतों में सुबह जल्दी उठना जोड़ दें। और खुद से ये प्रण लें कि हमें सुबह 5 बजे तक किसी भी हाल में जाग जाना है।

2.योग और एक्सरसाइज करें

दोस्तों अंग्रेजी में एक कहावत है Health Is Wealth जिसका अर्थ है कि, हमारा अच्छा स्वास्थ्य ही हमारी वास्तविक दौलत या धन है। 

 

अगर हमारा स्वास्थ्य अच्छा है तो हम कुछ भी कर सकते हो और यदि स्वास्थ्य ठीक नहीं है तो हम कभी कामयाब नहीं हो सकते और न कभी सुखी रह सकते है।  

 

आज कल हमारा खान पान बहुत ही दूषित हो चूका है जिसके कारण हमें बहुत सी गंभीर बीमारियों का खतरा हमेशा बना रहता है। और ईश्वर  न करे यदि हम किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित हो गए तो जिंदगी भर की कमाई इलाज में लग जाती है। 

यह भी पढ़ें: छत्रपति शिवाजी एक महान योद्धा

इसलिए खुद को स्वस्थ रखने और जिंदगी में सफल होने के लिए योग और व्यायाम बहुत जरुरी है। योग और व्ययाम हमें मानसिक और शारीरिक दोनों प्रकार से मजबूत बनाता है।  इसलिए सुबह जल्दी उठने के बाद दूसरी सबसे आवश्यक चीज है योग और एक्सरसाइज।

3.कोई अच्छी किताबें पढ़े

हर सफल व्यक्ति की यह एक खास आदत होती है कि वह पढ़ते बहुत है।

 

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में शुमार माइक्रोसॉफ्ट के सह संस्थापक बिल गेट्स कहते है ” मै सफल हुआ क्योकिं में पढ़ता बहुत हूँ ” बिल गेट्स आज भी अपने दिनचर्या का सबसे ज्यादा समय किताबें पढ़ने मै बिताते है और एक साल मै 50 से भी ज्यादा बुक्स पढ़ लेते है।

 

दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति एलोन मस्क वो महान सख्सियत है जिन्होंने बिना किसी फॉर्मल पढ़ाई के मात्र किताबें पढ़ कर राकेट बना डाली और आज वे टेस्ला और  स्पेसएक्स जैसी नामी कंपनियों के मालिक है। 

 

दोस्तों सुबह उठने के बाद तीसरी सबसे जरुरी कार्य है किताबें पढ़ना। यदि आपके पास टाइम का अभाव है , आपको ऑफिस जल्दी जाना होता है तो भी कम से कम 20 मिनट का समय आप पढ़ने मै लगाए। 

 

आप कोई अच्छी नावेल पढ़ सकते है, नॉलेज बुक्स पढ़ सकते है, किसी सफल व्यक्ति के बारे में पढ़ सकते, किसी अच्छे मोटिवेशनल स्पीकर को सुन सकते है या फिर जिस फील्ड में आपको इंटरेस्ट है उसके बारे मै और अधिक जानकारी के लिए पढ़ सकते है। 

 

पढ़ते रहने से हमारा बौद्धिक विकाश बहुत तेजी से होता है और किताबें हमें अपने लक्ष्य कि प्राप्ति के लिए प्रोत्साहन भी करती है और साथ ही हमें अप टू डेट भी रखती है।

4.To Do list तैयार करना

अब चौथा स्टेप्स आता है To Do list तैयार करने की। यानी कि आज आपको क्या-क्या काम करने है, क्या-क्या अचीव करना है, किस शख्स से मिलना है, कौन सा काम है जो आज ही ख़त्म करना है और कौन सा काम है जिसे मे बाद मे भी कर सकता हूँ जिससे मेरे सभी महत्वपूर्ण काम पहले कम्पलीट हो जाए।  इन सभी चीजों का लिस्ट बनाना है और ध्यान रहे इस काम को करने के लिए 10 मिनट से अधिक का समय नहीं लगाना है। 

 

अब आप कहोगे कि ये काम भी कोई काम है। अब इसके लिए भी 10 मिनट लगाने होंगे, ये तो हमें ऐसे ही याद रहेगा कि हमें क्या करना है क्या नहीं।  लेकिन यक़ीन मानिये जब आप कोई भी काम लिख कर उसे पूरा करने लग जाते हो तो आप अपने लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर पाते हो। 

 

इससे आपके काम करने कि गति मे सुधार होने लगता है और आप अपने समय को भी ठीक से मैनेज कर पाते हो।  इससे आपको जरूरी और गैर जरूरी काम के बारे मे भी पता चलता है और आप अपने सभी काम समय पर पूरा कर पाते हो।

5.ऑफिस/दफ्तर/स्कूल जाने से पहले ईश्वर का ध्यान करें

दोस्तों कहते है इस दुनिया मे जो कुछ भी होता है ईश्वर के मर्जी से होता है, ईश्वर के मर्जी के बिना यहां एक पत्ता भी नहीं हिल सकता ।

 

इसलिए हमें अपने किसी भी काम की शुरुआत अपने ईश्वर को याद करते हुए करना चाहिए।

यह भी पढ़ें: एक चौकीदार कैसे बना सुपरस्टार – Motivation Story

हमें मात्र 2 -5 मिनट अपनी आँखे बंद करके ईश्वर का ध्यान करना चाहिए और अपने कार्य की सफलता के लिए, अपने और अपने परिवार, अपने मित्रों की अच्छी सेहत के लिए प्रार्थना करना चाहिए। और ईश्वर का  धन्यवाद करना चाहिए जिन्होंने हमें अपने कार्य को पूरा करने के लिए आज का दिन दिया।

दोस्तों इस ब्लॉग पोस्ट में हमने बेस्ट 5 मॉर्निंग हैबिट के बारे मे जाना।  जिसे फॉलो कर कोई भी व्यक्ति अपने लक्ष्य मे सफल हो सकता है। इस पोस्ट मे दिए गए सभी सुझाव उन व्यक्तियों के जीवन पर आधारित है जो अपने जीवन मे सफलता के शिखर पर विराजमान है।

 

इस पोस्ट को लेकर यदि आपके मन मे कोई प्रश्न या सुझाव हो तो हमें कमेंट मे लिखना न भूलें। हम आपकी बातों पर अमल करने का पूरा प्रयास करेंगे। 

 

इसी प्रकार और भी महत्वपूर्ण और जीवन मे उपयोगी सभी टॉपिक के लिए हमारे हिंदीयोगी ब्लॉग को सब्सक्राइब करें और अपने परिवार और दोस्तों में शेयर करें। 

 

धन्यवाद

Leave a Comment